Gwalior Cyber Fraud: पेंशनर्स हो जाएं सावधान, वेरिफिकेशन के नाम पर बुजुर्ग के साथ हो गया खेला, शातिर ने दो मिनट में ऐसे उड़ाए लाखों रुपये
Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर में बुजुर्ग पेंशनर्स से साइबर ठगी की वारदात सामने आई है। पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 7.40 लाख रुपए ठग लिए गए।

Gwalior Cyber Fraud
- ग्वालियर में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर ₹7.40 लाख की साइबर ठगी
- ठग ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल की और OTP हासिल कर दो मिनट में रकम ट्रांसफर कर ली
- साइबर सेल ने मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है
ग्वालियर। Gwalior Cyber Fraud: आज के डिजिडल युग के दौरा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। प्रदेश में आए दिन ठगी की अलग-अलग घटनाएं सामने आते रहती है। वहीं, इसी बीच ग्वालियर में बुजुर्ग पेंशनर्स से साइबर ठगी की वारदात सामने आई है। यहां चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बीएल शर्मा से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 7.40 लाख रुपए ठग लिए गए। ठग ने खुद को झांसी रेल मंडल का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल की और महज दो मिनट में दो ट्रांजेक्शन से पूरी रकम उड़ा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुद को बताया रेल मंडल का कर्मचारी
Gwalior Cyber Fraud दअरसल, मामला हजीरा क्षेत्र का है। चार शहर का नाका निवासी बीएल शर्मा रेलवे सेवानिवृत्त हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को झांसी रेल मंडल का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पेंशन वेरिफिकेशन अभी तक लंबित है। उसी दिन इसकी अंतिम तिथि है वरना पेंशन रुक जाएगी। ठग ने वीडियो कॉल के जरिए प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया। बीएल शर्मा ने इसे सरकारी प्रक्रिया समझकर बातचीत जारी रखी। ठग के पास उनके बैंक खाते और पेंशन से जुड़ी कुछ जानकारी पहले से थी जिससे उन्हें कोई शक नहीं हुआ।
2 मिनट में उड़ाए 7.40 लाख
Gwalior Cyber Fraud जल्दबाजी में उन्होंने मोबाइल पर आए ओटीपी भी साझा कर दिए। वीडियो कॉल खत्म होते ही केनरा बैंक से लगातार दो SMS आए पहले ट्रांजेक्शन में 5 लाख रुपए और दूसरे में 2.40 लाख रुपए उनके खाते से निकल गए। सिर्फ दो मिनट के अंदर साइबर अपराधी 7.40 लाख रुपए पार कर चुके थे। ठगी का अहसास होते ही बीएल शर्मा एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल पहुंचे और लिखित शिकायत की। बैंक स्टेटमेंट की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर सेल बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने कहा कि, साइबर ठगों ने अब बुजुर्गों और पेंशनभोगियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बीएल शर्मा से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 7.40 लाख रुपए ठग लिए गए। ठग ने खुद को झांसी रेल मंडल का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल की और महज दो मिनट में दो ट्रांजेक्शन से पूरी रकम उड़ा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ठग ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर वीडियो कॉल की और OTP लेकर कथित रूप से ₹7.40 लाख निकाल लिए।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Cyber Fraud
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm