BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IND vs ENG 1st T20 Highlights: रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, बेकार गई इन बल्लेबाजों की फिफ्टी… जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला?

IND vs ENG 1st T20 Highlights: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाये लेकि यह मैच रद्द करना पड़ा।

IND vs ENG 1st T20 Highlights

IND vs ENG 1st T20 Highlights

Jageshwar Sahu
Published: 02 Jul 2026 | 1:18 amModified: 02 Jul 2026 | 7:15 am
HIGHLIGHTS
  1. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 59 रन की विस्फोटक पारी खेली
  2. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाकर भारत को 189/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया
  3. बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी और पहला टी20 मैच रद्द घोषित कर दिया गया

चेस्टर ली स्ट्रीट। IND vs ENG 1st T20 Highlights: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गई। चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 189 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के चलते दूसरी पारी का खेल शुरू नहीं हो पाया। अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाये लेकिन भारी बारिश के कारण यह मैच रद्द करना पड़ा। अभिषेक और अय्यर की पारियां भारत के लिये अच्छा संकेत रहा क्योंकि आयरलैंड से 0-2 से श्रृंखला हारने का अहम कारण बल्लेबाजों का खराब फॉर्म था।

इंग्लैंड की पारी की शुरूआत ही नहीं हो सकी क्योंकि पारी के ब्रेक में ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई । पांच ओवर खेले जाने के लिये कट आफ समय में 40 मिनट से अधिक समय बाकी रहते अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जायेगा।

IND vs ENG 1st T20 Highlights इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही । टी20 विश्व चैम्पियन टीम ने एक बार फिर संजू सैमसन का विकेट जल्दी गंवा दिया जो साकिब महूमूद की गेंद पर प्वाइंट में टॉम बेंटोन को कैच दे बैठे। ईशान किशन भी अभिषेक के साथ हुई गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ छह रन टंगे थे। इंग्लैंड के लिये साकिब ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये।

अभिषेक ने 20 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला की कहानी को दोहराती दिखी लेकिन अभिषेक ने टीम को दबाव से निकाला। उन्होंने महमूद के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाये और अय्यर ने भी एक चौका जड़कर चौथे ओवर में 21 रन निकाले। महमूद ने अभिषेक को शॉर्टपिच गेंदें डाली लेकिन वह इसके लिये तैयार थे और बेहतरीन पूल शॉट लगाये। तीसरे विकेट के लिये अभिषेक और अय्यर ने 82 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने मार्क वुड को लगातार तीन चौके लगाये जिससे पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन था। पावरप्ले के बाद भी अभिषेक ने उसी रफ्तार से खेलना जारी रखा और 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया। इसके बाद वह हालांकि सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

IND vs ENG 1st T20 Highlights इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालकर बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक लगाया। उन्होंने लेग स्पिनर आदिल रशीद को चौका लगाया और वुड को एक्स्ट्रा कवर में छक्का जड़ा । उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और महूमूद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। शिवम दुबे ने आखिर में 21 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को 189 रन तक पहुंचाया।

 

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी, इसलिए मैच रद्द कर दिया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: IND vs ENG 1st T20 Highlights

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am