ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर शहर के हुज़ूरात कोतवाली थाने के नज़दीक नगर निगम के माधव प्लाज़ा में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती माधव प्लाज़ा की तीसरी मंज़िल पर सीढ़ियों के बगल में बनी रेलिंग से लटकी हुई मिली है। मृतका कौन है और किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है इसे लेकर पुलिस जाँच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सबसे पहले महिला की पहचान होना बेहद ज़रूरी है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा। वहीं माधव प्लाज़ा के दुकानदारों ने सुबह युवती की लाश को रेलिंग से लटकते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने फ़िलहाल लाश को पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम के इस प्लाज़ा में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं हैं।
Gwalior News: कई मंज़िलों वाले इस प्लाज़ा में न तो सिक्योरिटी गार्ड हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे। पार्किंग भी भगवान भरोसे चल रही है। वहीं पुलिस ने कहा है कि युवती के बारे में पता किया जा रहा है और आसपास के थानों में युवती की फ़ोटो और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
- छात्राओं को कविता की जगह मोबाइल पर पोर्न दिखाते थे गुरुजी, कार्रवाई के नाम पर शिक्षा विभाग ने कर दी खानापूर्ति
- भाभी ने किया देवर के साथ शर्मनाक कांड! पहले कमरे में बुलाया, फिर महिला साथी के संग… ऐसे हुआ सनसनीखेज मामले का खुलासा
- दिवाली पर इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने लागू किया एस्मा, अब 3 महीने तक छुट्टी नहीं ले सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, हर हाल में ड्यूटी अनिवार्य

