Married Couple Suicide News: ग्वालियर में पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या की

Married Couple Suicide News: ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने शनिवार को एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Married Couple Suicide News: ग्वालियर में पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या की

Married Couple Suicide News|| Image- IBC24 News File

Modified Date: June 21, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: June 21, 2026 6:08 pm IST

Married Couple Suicide News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने शनिवार को एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर गांव में हुई इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है लेकिन जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।

शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हस्तिनापुर थाना प्रभारी देवेन्द्र लोधी ने बताया कि शनिवार को एक मकान में पति-पत्नी के शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर विनोद प्रजापति (22) और उसकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (20) का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला। लोधी ने बताया कि दोनों का विवाह 14 महीने पहले हुआ था और ऐसा बताया गया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद था, उसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.