ग्वालियर में सिंधिया राजवंश के स्मारक मंदिर से मूर्तियां, कीमती सामान चोरी

ग्वालियर में सिंधिया राजवंश के स्मारक मंदिर से मूर्तियां, कीमती सामान चोरी

ग्वालियर में सिंधिया राजवंश के स्मारक मंदिर से मूर्तियां, कीमती सामान चोरी
Modified Date: February 23, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: February 23, 2026 5:15 pm IST

ग्वालियर, 23 फरवरी (भाषा) ग्वालियर में सिंधिया वंश के सदस्यों की स्मृति में बने अम्मा महाराज छत्री परिसर स्थित एक मंदिर से मूर्तियां और पूजा में इस्तेमाल होने वाली कीमती वस्तुएं चोरी हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को परिसर में स्थित विष्णु मंदिर में हुई।

नगर पुलिस अधीक्षक मनीष यादव ने बताया कि परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड अमर सिंह ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने चांदी, पीतल और तांबे की मूर्तियां तथा पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं चुरा लीं।

यादव ने बताया कि पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है और उस जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सं दिमो खारी

खारी


लेखक के बारे में