Shivraj cabinet has approved 972 new posts
भोपाल : Meeting of Shivraj cabinet : राजधानी में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की अहम बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में होगी। आज की कैबिनेट बैठक में तीन दर्जन से भी ज्यादा अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इनमे से कुछ ऐसे प्रस्ताव है जिनपर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के बारे में ये क्या बोल गए बेटे दुष्यंत सिंह, सुनकर नहीं होगा यकीन…
Meeting of Shivraj cabinet : मिली जानकारी के अनुसार, आज होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक में सिविल जज की परीक्षा में बैठने की योग्यता बदलने को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही बैठक में री-डेवलपमेंट पॉलिसी को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही बैठक में सामाजिक न्याय और नि-शक्त जन कल्याण विभाग के नाम को बदलने को लेकर भी चर्चा होगी।