Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Teacher Protest | Photo Credit: AI
भोपाल: MP Teacher Protest मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी बड़ी संख्या में प्रदर्शन (Teacher Candidates Protest) कर रहे हैं। (Teacher Recruitment Protest) अभ्यर्थी जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और पदों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।
MP Teacher Protest प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा के विषय में 3 हजार पदों की वृद्धि और प्राथमिक शिक्षा में 25 हजार मांग को लेकर लगातार पिछले कई महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। जिसके बाद वे आज फिर उसी मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके। उनका आरोप है कि मौजूदा पदों की संख्या पर्याप्त नहीं है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
पदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि वे डीपीआई भी गए थे और वहां अपनी मांग पत्र भी सौंपी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इसी के विरोध में एक बार फिर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन पर उतर गए हैं। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालिसा का भी पाठ किया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले 9 से 10 महीनों के दौरान कई बार सरकार और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।
शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पद वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन #MadhyaPradeshNews | #BhopalNews | #MPNews | Madhya Pradesh News | Bhopal News | MP News
https://t.co/XEIxCQAqlD— IBC24 News (@IBC24News) July 21, 2026