Indore Crime News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, अवैध हथियारों के साथ बदमाशों को धरदबोचा, फरार साथियों की तलाश जारी

Indore Crime News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, अवैध हथियारों के साथ बदमाशों को धरदबोचा, फरार साथियों की तलाश जारी

Indore Crime News: बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, अवैध हथियारों के साथ बदमाशों को धरदबोचा, फरार साथियों की तलाश जारी

Indore Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाशों को धरदबोचा, फरार साथियों की तलाश जारी /Photo Creadit: IBC24

Modified Date: July 12, 2026 / 09:31 am IST
Published Date: July 12, 2026 9:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर पुलिस ने सोनवाय टोल के पास घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया
  • आरोपियों के कब्जे से दो 32 बोर की देसी पिस्टल और एक हुंडई एक्सेंट कार जब्त की गई
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी है

इंदौर। Indore Crime News: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसलें बुलंद है, उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन मर्डर, रेप, लूट, चोरी, चाकूबाजी की घटनाएं सामने आते रहती है। जिन पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी इंदौर पुलिस ने आतंक फ़ैलाने वाले तीन बदमाशों को दो 32 बोर की देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं कई आरोपी मौके से फरार हो गए जिसकी तलाश में जारी है।

Indore Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोनवाय टोल के पास घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दो 32 बोर की देसी पिस्टल के साथ धर दबोचा है, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से पप्पू नाईड़ा उर्फ समनशेर, इरफान और साहिल शामिल है। आरोपियों के कई साथी पुलिस को आते देख मौके से भाग निकले। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पप्पू नाईड़ा (Indore Crime News) पर 22 गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है। 32 बोर की देसी पिस्टल (Illegal Pistol Recovery) और हुंडई एक्सेंट कार जब्त कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है। इस मामले में पुलिस हथियारों की सप्लाई और बड़ी वारदात की साजिश के एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.