Indore EV Showroom Fire: इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक हुआ बड़ा हादसा, कुछ मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, जान बचाने के लिए मच गई भगदड़

Ads

Indore EV Showroom Fire: इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक हुआ बड़ा हादसा, कुछ मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, जान बचाने के लिए मच गई भगदड़

Indore EV Showroom Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग
  • सीढ़ियों से परिवारों को सुरक्षित निकाला गया
  • सभी इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

इंदौर: Indore EV Showroom Fire गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अक्सर बढ़ोतरी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का भारी नुकसान भी होता है। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर जिले (Indore Fire News) से भी एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। जिससे आस पास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

Lasudia Fire Incident मिली जानकारी के अनुसार, घटना लसूड़िया क्षेत्र के खालसा चौक एक अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की है, जहां आग का तांडव देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यहां सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। जिससे ऊपरी मंजिलों में 6 परिवार फंस गए। इस घटना से पूरा अपार्टमेंट में अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए लोगों को सीढ़ियों के सहारे से रेस्क्यू किया। जिसमें पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले हैं। वहीं आग लगने से शोरूम में रखे सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।

हालांकि राहत की बात ये है कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बार-बार बिजली जाने के बाद शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस घटना से किसी भी तरह की जनहानिक की खबर नहीं है। लेकिन करोड़ों के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

लसूड़िया क्षेत्र के खालसा चौक पर अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में।

कितने परिवार फंसे थे?

कुल 6 परिवार, जिनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आग लगने का कारण क्या था?

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका।