Indore Honey Trap Gang: शराब कारोबारी के साथ खेला जा रहा था बड़ा खेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को दबोचा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
Indore Honey Trap Gang: शराब कारोबारी के साथ खेला जा रहा था बड़ा खेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को दबोचा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
Indore Honey Trap Gang | Photo Credit: Ai
- शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की उगाही की कोशिश
- श्वेता जैन समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार
- क्राइम ब्रांच ने एक और महिला रेशु को आरोपी बनाया
इंदौर: Indore Honey Trap Gang इंदौर में शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। (Indore Blackmail Case) क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और महिला को आरोपी बनाया है। आरोपी महिला की पहचान रेशु के रूप में हुई है।
Indore Honey Trap Gang बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच टीम पूरे नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस (Indore Crime Branch News) मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शहर के एक शराब कारोबारी को निजी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए की उगाही करने की कोशिश की गई। मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित हनी ट्रैप केस की मुख्य आरोपी रही श्वेता जैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।
पुलिस के मुताबिक, शराब कारोबारी हितेंद्र जैन को गैंग ने जाल में फंसाया और फिर उनके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से कारोबारी को निशाना बनाया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्वेता जैन के अलावा एक महिला शराब तस्कर, उसके बेटे, एक प्रॉपर्टी कारोबारी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को भी हिरासत में लिया। पुलिस इन सभी से पूछताछ की और जिसके बाद आज पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है।
मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड की मास्टरमाइंड मानी जाने वाली श्वेता जैन का नाम फिर सामने आया है। इससे साफ है कि पुराना नेटवर्क फिर सक्रिय हो गया था और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल किया हो सकता है। मामले ने इंदौर में एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- सालभर बाद खुल रही ‘पहलगाम हमले’ की साजिश की एक-एक परतें.. बच सकती थी अटैक में मारे गए सभी 26 लोगों की जान, लेकिन..
- Sunil Pal Controversy Statement: इस राज्य पर विवादित बयान देकर घिरे सुनील पाल! भड़के उच्च शिक्षा मंत्री, कॉमेडियन को दे दी ये नसीहत
- MP CM Security Lapse: यहां के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक! गुजर रहे काफिले के बीच आरक्षक ने किया ऐसा कांड, पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook


