Reported By: Niharika sharma
,Indore Latest News | Photo Credit: IBC24
इंदौर: Indore Latest News मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गांधी नगर क्षेत्र स्थित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) कॉलेज में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला।
Indore NMIMS Collage Video मिली जानकारी के अनुसार, NMIMS कॉलेज में 12 फरवरी को “बेक सेल” नाम से एक इवेंट आयोजित किया गया था। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना मिली। आरोप है कि कार्यक्रम की आड़ में वैलेंटाइन डे से जुड़ी गतिविधियां हो रही थीं, जिसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया गया।
बजरंग दल से जुड़े कई युवा कॉलेज परिसर में पहुंचे। कुछ युवाओं के हाथों में प्लास्टिक के डंडे और लाठियां भी दिखाई दीं। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम तुरंत बंद करने की मांग की। मौके पर नारेबाजी भी की गई। बाइट – तन्नू शर्मा, बजरंग दल वीओ– विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया गया। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी। मामले में कॉलेज को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ या उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैलेंटाइन वीक के दौरान इस तरह की घटनाएं एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक टकराव के सवाल खड़े कर रही हैं।