Vande Bharat: स्कूल में धर्मांतरण की क्लास.. मचा क्लेश! जशपुर में बाइबिल वितरण पर बवाल, छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई सियासत

स्कूल में धर्मांतरण की क्लास.. मचा क्लेश! जशपुर में बाइबिल वितरण पर बवाल, CG News: Conversion class in school

Vande Bharat: स्कूल में धर्मांतरण की क्लास.. मचा क्लेश! जशपुर में बाइबिल वितरण पर बवाल, छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई सियासत
Modified Date: February 13, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: February 13, 2026 12:09 am IST

जशपुरः Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बाद बस्तर में जहां आए दिन वर्ग संघर्ष के हालात चुनौती बढ़ाते दिखते हैं तो वहीं अब धर्म प्रचार के नए तरीके ने एक वर्ग पर आरोपों की धार को तेज किया है। जशपुर के केरसई में एक शिक्षक ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को बाइबिल बांट दी, जिस पर सियासत गरमाई हुई है।

Vande Bharat: जशपुर में धर्मांतरण की जड़े कितनी मजबूत हो गईं हैं..ये आपको बताते हैं। केरसई में एक शिक्षक ही क्लास में बाइबिल बांट रहा है। आरोप है कि ये पुस्तकें ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को बांटी गईं, जिनमें अन्य धर्म के छात्र भी शामिल थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब छात्र-छात्राओं के बैग की जांच की गई, तो कुल 14 बाइबिल की पुस्तकें बरामद की गईं। इधर, मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है, कांग्रेस हमलावर है, तो वहीं भाजपा ने भी पलटवार किया।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में धार्मिक गतिविधियों को लेकर बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।