इंदौर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरने से 15 मजदूर घायल
इंदौर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरने से 15 मजदूर घायल
इंदौर( मध्यप्रदेश), 20 जनवरी (भाषा) इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरने से करीब 15 मजदूर घायल हो गए।
तेजाजी नगर थाने के प्रभारी आर डी कानवा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने मलबा हटाकर इसमें दबे लोगों को बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हादसे का कारण पता लगाया जा रहा है।
भाषा हर्ष राजकुमार
राजकुमार

Facebook


