Indore Ice Cream Factory Raid: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे यहां की आइसक्रीम? खतरनाक तरीके से तैयार की जा रही थी चीजें, नजारा देख अधिकारियों के भी उड़े होश
Indore Ice Cream Factory Raid: इंदौर में गर्मी के मौसम के बीच आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
indore news/ image source: ibc24
- इंदौर में बड़ी छापेमारी
- दो फैक्ट्रियों पर जांच
- 10 सैंपल लैब भेजे गए
Indore Ice Cream Factory Raid: इंदौर: इंदौर में गर्मी के मौसम के बीच आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शहर की दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए। कार्रवाई के दौरान कुल 10 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के बाद शहर की अन्य खाद्य इकाइयों में भी हड़कंप मच गया है।

Indore Ice Cream Factory: चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड यूनिट में कई खामियां मिलीं। यहां बिना लाइसेंस निर्माण कार्य चल रहा था, जिस पर तुरंत रोक लगाई गई। टीम को मौके पर रॉ मटेरियल अस्वच्छ तरीके से रखा मिला। इसके अलावा जंग लगे सांचों से आइसक्रीम तैयार की जा रही थी, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। यूनिट में पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। फ्रीजर में भी मानकों के विपरीत स्टोरेज पाया गया, जिससे साफ है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

Food Safety Department Indore: रुद्राक्ष आइसक्रीम यूनिट में भी गंदगी का खुलासा
दूसरी ओर रुद्राक्ष आइसक्रीम यूनिट में भी गंदगी और लापरवाही का खुलासा हुआ। जांच टीम ने यहां बिना लेबल वाले फ्लेवर पाए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Thalapathy Vijay Cabinet Ministers : राजधानी में ‘विजय’ कैबिनेट का शंखनाद, पूर्व अधिकारियों से लेकर अनुभवी नेताओं तक, थलापति ने इन 9 दिग्गजों को सौंपी कमान
- Garena Free Fire Max Codes Today: आज के Free Fire Max कोड्स खोल सकते हैं आपकी किस्मत! रिवॉर्ड ऐसे मिलेंगे कि आप यकीन नहीं करेंगे
- Leopard Hunting Video: तेंदुए का खूंखार शिकार कैमरे में कैद, देखिए कैसे हिरण के बच्चे पर मारा झपट्टा… वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


