Indore Weather News : तपती गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, इस ज़िले में ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, 4 दिनों तक मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज गर्मी के बीच तापमान 43°C से गिरकर 40°C पहुंच गया है। ओलावृष्टि के कारण मिली यह राहत 4 मई तक बनी रह सकती है, इसके बाद फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Indore Weather News : तपती गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, इस ज़िले में ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, 4 दिनों तक मिलेगी राहत

Indore Weather News / Image Source : FILE / AI GENERATED

Modified Date: May 1, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: May 1, 2026 8:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में तापमान 43°C से गिरकर 40°C पर आया
  • ओलावृष्टि के कारण मिली अस्थायी राहत
  • 4 मई के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी

इंदौर : Indore Weather News  मध्य प्रदेश की चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे शहर के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इंदौर का तापमान जो अभी तक 43 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वह अब 40 डिग्री पर आ गया है। तापमान में हुई इस 3 डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है।

ओलावृष्टि के कारण तापमान में कमी दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, शहर के आसपास के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि के कारण तापमान में यह कमी दर्ज की गई है। Heatwave Relief Indore विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी 4 मई तक इसी तरह का बना रहेगा, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।हालांकि, यह राहत कुछ समय के लिए ही है।

इंदौर में गर्मी का असर लगातार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चार दिन बाद एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखाएगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इंदौर में गर्मी का असर लगातार बना रहेगा। फिलहाल ओलावृष्टि के प्रभाव से तापमान 40 डिग्री के आसपास स्थिर है, लेकिन 4 मई के बाद एक बार फिर शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.