मध्य प्रदेश: इंदौर के पास डंपर की चपेट में आने से तीन की मौत

मध्य प्रदेश: इंदौर के पास डंपर की चपेट में आने से तीन की मौत

Modified Date: April 21, 2022 / 12:00 am IST
Published Date: April 21, 2022 12:00 am IST

इंदौर (मप्र), 20 अप्रैल (भाषा) इंदौर में बुधवार को सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों को एक डंपर ने कुचल दिया, जिसमें एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीड़ित खरगोन से मांगलिया जा रहे थे और रास्ते में रुककर एक बगीचे के पास बैठकर खाना खा रहे थे। तेजाजी नगर थाना के अधिकारी ने कहा, ‘‘अचानक एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें एक महिला, एक लड़की और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गबरू यादव, अनीता राठौर और सारिका के रूप में हुई, लेकिन उनकी उम्र का पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बाद में वाहन को बरामद कर लिया और घटना के सिलसिले में आगे की जांच जारी है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में