Bastar Kutumsar Cave Entry Banned: बस्तर के इस मशहूर टूरिस्ट प्लेस पर नहीं मिलेगी एंट्री.. वन विभाग ने इस वजह से लगाया प्रतिबंध, जानें अब कब घूम पाएंगे ये जगह

Bastar Kutumsar Cave Entry Banned: बस्तर की कुटुमसर, कैलाश और दंडक गुफाओं में 1 अक्टूबर तक पर्यटक प्रवेश प्रतिबंधित, तीरथगढ़ खुला रहेगा।

Bastar Kutumsar Cave Entry Banned: बस्तर के इस मशहूर टूरिस्ट प्लेस पर नहीं मिलेगी एंट्री.. वन विभाग ने इस वजह से लगाया प्रतिबंध, जानें अब कब घूम पाएंगे ये जगह

Bastar Kutumsar Cave Entry Banned || IBC24 News File

Modified Date: June 18, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: June 18, 2026 2:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुटुमसर, कैलाश और दंडक गुफाएं 1 अक्टूबर तक बंद।
  • मानसून में सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने लगाया प्रतिबंध।
  • तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

बस्तर: विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा सहित कांगेर घाटी नेशनल पार्क की प्रमुख गुफाओं में अब पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। (Bastar Kutumsar Cave Entry Banned) मानसून के दौरान सुरक्षा कारणों को देखते हुए वन विभाग ने 17 जून से 1 अक्टूबर तक कुटुमसर गुफा, कैलाश गुफा और दंडक गुफा को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका

कांगेर घाटी नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार बारिश के मौसम में जंगल के रास्ते अत्यधिक फिसलन भरे हो जाते हैं और कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर रहते हैं। वहीं गुफाओं के भीतर भी पानी रिसने और फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ष मानसून के दौरान इन गुफाओं को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मानसून के दौरान भी खुला रहेगा तीरथगढ़ जलप्रपात

कांगेर घाटी नेशनल पार्क बस्तर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और प्राकृतिक गुफाओं को देखने पहुंचते हैं। (Bastar Kutumsar Cave Entry Banned) लेकिन बारिश के मौसम में कई स्थानों तक पहुंचना कठिन और जोखिमपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से पार्क प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। पर्यटकों के लिए राहत की बात यह है कि मानसून के दौरान भी तीरथगढ़ जलप्रपात खुला रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

गर्मी को देखते हुए अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल : देवजीत सैकिया

उम्रदराज और युवा खिलाड़ी दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं विश्व कप में

टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

फिरोजाबाद में बैंक लॉकर से गिरवी रखा सोना गायब, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

एफआईएलए समूह ने डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी 934 करोड़ रुपये में बेची


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown