School Close News : जिले में भारी बारिश का अलर्ट! कल 8वीं तक के स्कूल बंद, जानिए किन-किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
ग्वालियर में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 5 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सरकारी, निजी, CBSE और ICSE समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
- 5 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी।
- सरकारी, निजी, CBSE और ICSE समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर आदेश लागू होगा।
- शिक्षक और स्कूल स्टाफ नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत होंगी।
ग्वालियर : School Close News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 5 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सरकारी, निजी, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।
कक्षा 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। Chhattisgarh School Closed News Today आदेश के अनुसार, 5 सितंबर को कक्षा 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी, हालांकि स्कूलों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ को नियमित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
स्कूलों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत संचालित
इसके साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां तय समय पर यथावत संचालित होंगी। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के अनुमान को ध्यान में रखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..
- Nigeria Toxic Fumes 37 Killed: लालच ने छीन ली 37 जिंदगियां!.. कच्चा तेल चोरी करने उतरे, जहरीली गैस आई बाहर.. बेहोशी के बाद बिछ गई लाशें
- Bilaspur Dahi Handi Incident Today: दही हांडी बांधते ही हाईटेंशन तार को छू बैठा रेहान खान.. झुलस कर लटका रहा स्वागत द्वार पर, बिलासपुर से सामने आया ख़ौफनाक वीडियो

Facebook


