Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग

ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, Jabalpur Shia Muslim Community March

Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
Modified Date: March 10, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: March 10, 2026 12:16 am IST

जबलपुर। Jabalpur Shia Muslim Community: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के कथित हमलों के विरोध में शिया मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया। यह कैंडल मार्च शहर के फूटाताल शिया मस्जिद से शुरू होकर गलगला इमामबाड़ा तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

Jabalpur Shia Muslim Community: प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अली खामनेई की तस्वीरें हाथों में लेकर कैंडल मार्च निकाला और उनकी मौत को शहादत बताते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की। शिया मुस्लिम समाज के लोगों ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर युद्ध को रुकवाने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमिका निभाते हुए शांति स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और उचित कार्रवाई करने की भी मांग की। मार्च के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।