Gas supply disruptions News: अंतिम संस्कार पर भी ईरान-इजरायल युद्ध का असर!.. गैस की सप्लाई नहीं होने से बंद की गई यहां की श्मशान भट्टियां,
Gas supply disruptions News: ईरान-इजरायल संकट के बीच पुणे में गैस की कमी, पीएमसी ने गैस आधारित श्मशान भट्टियां अस्थायी रूप से बंद की।
Gas supply disruptions Lastest News || Image- India mart file
- गैस कमी से पुणे की श्मशान भट्टियां बंद
- एलपीजी सप्लाई को दी गई प्राथमिकता
- वैकुंठ में इलेक्ट्रिक भट्टियां चालू रहेंगी
पुणे: महाराष्ट्र राज्य के पुणे में गैस आधारित श्मशान भट्टियों को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश के बाद पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने लिया है। (Gas supply disruptions News) मंत्रालय ने 5 मार्च 2026 को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि “देश में उपलब्ध प्रोपेन और ब्यूटेन गैस को फिलहाल घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए प्राथमिकता दी जाए।” गौरतलब हैं कि, मध्य पूर्व में चल रहे संकट के कारण ईंधन की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
5 मार्च से भट्टियों में अस्थाई रोक
पीएमसी के अनुसार, गैस की उपलब्धता कम होने के कारण शहर में गैस से चलने वाली दाह संस्कार भट्टियों 5 मार्च से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक़ इस फैसले के बाद वैकुंठ श्मशान घाट में मौजूद गैस आधारित तीन भट्टियां अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
यहां जारी रहेगा संचालन
हालांकि नगर निगम ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दाह संस्कार की अन्य सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। (Gas supply disruptions News) वैकुंठ श्मशान घाट में मौजूद पांच इलेक्ट्रिक भट्टियां चालू रहेंगी और शहर के दूसरे इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और वायु प्रदूषण नियंत्रण तकनीक से लैस प्रणालियां भी काम करती रहेंगी।

Facebook


