Bargi Dam Cruise Hadsa: सांसें हार गई… जीत गई मां की ममता, मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को, बरगी हादसे की तस्वीर देखकर पसीज जाएगा दिल

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर के बरगी क्रूज़ हादसे में अब तक 9 शव बरामद, एक दूसरे से लिपटा हुआ मिला मां और बेटे का शव, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Bargi Dam Cruise Hadsa: सांसें हार गई… जीत गई मां की ममता, मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को, बरगी हादसे की तस्वीर देखकर पसीज जाएगा दिल

jabal maa beta/ image source: ibc24

Modified Date: May 1, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: May 1, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बरगी क्रूज़ हादसा, 9 मौतें
  • माँ-बेटे की दर्दनाक तस्वीर मिली
  • SDRF-NDRF रेस्क्यू जारी

Bargi Dam Cruise Hadsa: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीमों ने SDRF, NDRF की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। सामने आई सबसे दिल दहला देने वाली तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे शव मिले हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अब तक मिले मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को

इस हादसे में सबसे दिल दहला देने वाला दृश्य तब सामने आया जब बचाव दल को एक महिला का शव मिला, जो अपने बच्चे को अंतिम क्षणों तक कसकर थामे हुए थी। गोताखोरों के अनुसार, यह दृश्य इतना भावुक था कि अनुभवी रेस्क्यू कर्मी भी स्तब्ध रह गए। शुरुआत में शव को निकालना कठिन लग रहा था, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पाया गया कि महिला ने अपने बच्चे को मजबूती से अपनी बाहों में जकड़ रखा था और दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे। यह मंजर हादसे की भयावहता और उस पल की मानवीय पीड़ा को बयां करता है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

पानी में जिंदगी और मौत के बीच किया संघर्ष

Jabalpur Cruise Accident बता दें कि इस हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन ने अपनी जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि डूबते क्रूज के भीतर गर्दन तक पानी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। रियाज ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घुमने निकले थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा जिंदगी का खौफनाक यात्रा होगा। जैसे ही क्रूज में पानी भरना शुरू हुआ, रियाज ने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया। सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल मौत सामने खड़ी नजर आ रही थी।

बता दें कि सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे। सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।