Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
एग्जिट पोल भाजपा का 'गेम'.. बंगाल में हमारी ही 'फ्रेम'! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, Mamata Banerjee made big claim
कोलकाताः Vande Bharat: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है। वीडियो संदेश में ममता ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए बीजेपी के निर्देश पर एग्जिट पोल प्रसारित किया गया है। चुनाव खत्म होने से ठीक एक दिन बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह के सीधे निर्देश पर केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेंगे।
बंगाल में चुनाव नतीजों से पहले बवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने और एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। चुनाव नतीजों से ठीक पहले ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं शशि पांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रांग रूम के सामने धरने पर बैठ गए हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पार्टी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में मतपेटियों को खोलने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर ममता बनर्जी भी स्ट्रॉन्गरूम के बाहर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि शाखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर ममता बनर्जी पहुंची हैं। यहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- CISCE Results 2026 Live : इंतजार खत्म! CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, रिकॉर्ड तोड़ रहा पास प्रतिशत, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो
- CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा
- Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास
- Dindori News : धर्मांतरण मामले में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, इन्हें लिखा पत्र
- Uttarakhand News in Hindi: कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन, जांच के लिए भेजे फल–सब्जियों के सैंपल, आधिकारियों के दिए ये निर्देश

Facebook


