Jabalpur Hotel Juaa Raid News: होटल के कमरे चल रहा था ऐसा खेल, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़ गए सभी के होश
Jabalpur Hotel Juaa Raid News: जबलपुर के होटल के कमरे में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
Jabalpur Hotel Juaa Raid News:/Image Credit: IBC24
Jabalpur Hotel Juaa Raid News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्ययधानी जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के जबलपुर कटनी NH30 किनारे स्थित एक होटल के कमरे में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के कब्जे से 15 लाख से अधिक रुपए बरामद किए गए हैं। पनागर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उस समय छापा मारा, जब भाग्यश्री होटल के कमरे में हार-जीत के दांव लगाए जा रहे थे।
लंबे समय से चल रहा था खेल
Jabalpur Hotel Juaa Raid News: पुलिस को मौके से होटल संचालक समेत पांच जुआरी मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लाख 6 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और जुए में इस्तेमाल किया जा रहा अन्य सामान जब्त किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल के कमरे में लंबे समय से जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध जुए के कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-

Facebook


