Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: फेमस होने के लिए इंफ्लुएंसर ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, रील वायरल होते ही मुश्किल में फंसी, आप भी देखें वीडियो

Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: फेमस होने के लिए इंफ्लुएंसर ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, रील वायरल होते ही मुश्किल में फंसी, आप भी देखें वीडियो

Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: फेमस होने के लिए इंफ्लुएंसर ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, रील वायरल होते ही मुश्किल में फंसी, आप भी देखें वीडियो

Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: फेमस होने के लिए इंफ्लुएंसर ने बीच सड़क पर किया कुछ ऐसा, रील वायरल होते ही मुश्किल में फंसी, आप भी देखें वीडियो /image: Social Media

Modified Date: August 22, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: August 22, 2026 2:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर सड़क के बीच लेटकर रील बनाने का वीडियो वायरल
  • पुलिस ने युवती की पहचान कर संपर्क किया, वीडियो डिलीट कराया गया
  • माफी मांगने को कहा गया, जांच के बाद FIR की कार्रवाई भी हो सकती है

इंदौर। Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel: इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल (Traffic Rule Violation) पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच वाहनों के आगे लेटती नजर आ रही है। युवती की इस हरकत के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित होता दिखाई दे रहा है।

सड़क पर लेटकर बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल (Indore Viral Reel)

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो प्रकृति गौर नाम की इंफ्लुएंसर का है। सोशल मीडिया पर युवती के करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो में युवती सड़क पर लेटकर रील बनाती (Road Reel Video) नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सड़क पर इस तरह का स्टंट करने को लेकर सवाल उठाए। मामले में क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने युवती की पहचान कर उससे संपर्क भी किया है। एडीसीपी के मुताबिक, इस तरह सड़क पर वीडियो बनाना गलत है और इससे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

दर्ज की जा सकती है FIR (Indore Influencer Video)

Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel पुलिस (Indore Police Action) के मुताबिक, प्रकृति गौर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से वायरल वीडियो डिलीट कर दिया है। अब उससे इस मामले में एक वीडियो जारी कर माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है और युवती के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के कृत्य करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई का मकसद दूसरे इंफ्लुएंसर्स को भी यह संदेश देना है कि रील और वीडियो बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला (Indore Influencer Video)

Indore Influencer Prakriti Gaur Viral Reel इंदौर में इस तरह सिग्नल पर वीडियो बनाने का यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2021 में मॉडल श्रेया कालरा ने रसोमा चौराहे पर सिग्नल रुकने के दौरान सड़क पर डांस किया था। उस समय भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब एक बार फिर ट्रैफिक सिग्नल पर रील बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ट्रैफिक रोकना या सड़क पर इस तरह की गतिविधि करना किसी भी स्थिति में सही नहीं है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.