Jabalpur illegal Gas Cylinder : सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ी जनता और घर में जमा था इतना स्टॉक! खाद्य विभाग को पड़ी भनक तो लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Jabalpur के महाराजपुर इलाके में प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 44 गैस सिलेंडर बरामद किए। अवैध भंडारण के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Jabalpur illegal Gas Cylinder : सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ी जनता और घर में जमा था इतना स्टॉक! खाद्य विभाग को पड़ी भनक तो लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Jabalpur illegal Gas Cylinder / Image Source : IBC24


Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: March 13, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: March 13, 2026 10:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में छापेमारी के दौरान 44 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
  • घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर बरामद हुए।
  • अवैध भंडारण के आरोप में आरोपी हिरासत में लिया गया।

जबलपुर: Jabalpur illegal Gas Cylinder मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का जखीरा जमा करने का मामला सामने आया है। शहर के महाराजपुर इलाके में प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

44 गैस सिलेंडर जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप साहू नामक व्यक्ति के कब्जे से कुल 44 गैस सिलेंडर जब्त किए। Jabalpur NEWS  इनमें 8 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 32 खाली सिलेंडर और 4 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से सिलेंडर जमा कर रहा था। सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति इस तरह गैस सिलेंडरों का भंडारण करना नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल अधारताल थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर कहां से लाए गए और इन्हें किस उद्देश्य से जमा किया जा रहा था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.