Indian Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बदल गई गाड़ी संख्या 11702 की पहचान, अब इस नए नाम से होगी बुकिंग, जानें क्यों अचानक बदला नाम

Jabalpur-Raipur Intercity Express Name change : रेल मंत्रालय ने 7 जनवरी 2026 को जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदलकर ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ कर दिया। यह नाम आचार्य विद्यासागर की प्रसिद्ध रचना ‘मूकमाटी’ के सम्मान में रखा गया है।

Indian Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बदल गई गाड़ी संख्या 11702 की पहचान, अब इस नए नाम से होगी बुकिंग, जानें क्यों अचानक बदला नाम

Indian Railway News/ Image Source : Indian Railway info

Modified Date: January 8, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: January 8, 2026 11:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम अब आधिकारिक रूप से मूकमाटी एक्सप्रेस हो गया।
  • राज्यसभा सांसद आशीष दुबे की पहल पर रेल मंत्रालय ने नामकरण की स्वीकृति दी।
  • आचार्य विद्यासागर की रचना ‘मूकमाटी’ के सम्मान में यह नाम रखा गया।

Indian Railway News जबलपुर: जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम रेल मंत्रालय ने बदलकर अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ कर दिया है। गाड़ी संख्या 11702 इंटरसिटी एक्सप्रेस अब आधिकारिक रूप से आचार्य विद्यासागर की प्रसिद्ध रचना ‘मूकमाटी’ के नाम से जाना जाएगा।इस नामकरण को लेकर राज्यसभा सांसद आशीष दुबे ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की थी। Indian Railway News

सांसद आशीष दुबे ने की थी नामकरण की मांग Jabalpur-Raipur Intercity Express Name change

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद आशीष दुबे ने अक्टूबर 2025 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलकर आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रसिद्ध रचना “मूकमाटी” के नाम पर रखने की मांग की गई थी। इन मांगों का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने 7 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदलकर ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ कर दिया।

कौन थे आचार्य विद्यासागर? who is vidhyasagar

आचार्य विद्यासागर दिगंबर जैन धर्म के एक महान संत, प्रखर तपस्वी और कवि थे। उनका जन्म 1946 में हुआ था। वह 26 वर्ष की अल्पायु में आचार्य पद पाने वाले कर्मठ साधक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म, अध्यात्म और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। ‘मूकमाटी’ जैसे महाकाव्य के रचयिता आचार्य संस्कृत, प्राकृत और हिंदी के विशेषज्ञ थे। Indian Railway

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.