Jabalpur Wedding Card Scam: शादी का कार्ड या साइबर जाल? व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण… एक क्लिक में मोबाइल हुआ हैक, फिर जो हुआ देख उड़ गए युवक के होश

Ads

Jabalpur Wedding Card Scam: शादी का कार्ड या साइबर जाल? व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण… एक क्लिक में मोबाइल हुआ हैक, फिर जो हुआ देख उड़ गए युवक के होश

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 03:42 PM IST

Jabalpur Wedding Card Scam/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • डिजिटल वेडिंग कार्ड ने मचाया कांड
  • युवक की मेहनत की कमाई साफ
  • जबलपुर में चौंकाने वाला मामला

जबलपुर: Jabalpur Wedding Card Scam: अभी शादियों का सीजन चल रहा है और आपके पास भी कई शादियों के निमंत्रण डिजिटल रूप में व्हाट्सऐप पर आते होंगे। लेकिन यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से कोई निमंत्रण आता है, तो उसे खोलने से पहले सावधान रहें। यह साइबर ठगों की एक नई चाल हो सकती है। ठग निमंत्रण कार्ड की APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते हैं और फिर बैंक खाते से रुपये हड़प लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है, जहां एक डिजिटल निमंत्रण कार्ड युवक के लिए भारी पड़ गया।

डिजिटल वेडिंग कार्ड निकला ठगी का जाल (Jabalpur Cyber Scam)

Jabalpur Wedding Card Scam: मझौली थाना क्षेत्र के महगवां निवासी नितेश राजपूत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। यह कार्ड APK फाइल के रूप में था। जैसे ही नितेश ने फाइल डाउनलोड कर उसे ओपन किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब तक युवक को ठगी का एहसास हुआ, तब तक खाते से पूरी रकम निकल चुकी थी।

पीड़ित की शिकायत पर मझौली थाना पुलिस और साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि APK फाइलें अक्सर मैलवेयर युक्त होती हैं, जिनके जरिए ठग मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते हैं।

यह भी पढ़ें

"व्हाट्सऐप वेडिंग कार्ड स्कैम" कैसे काम करता है?

A1: साइबर ठग APK फाइल के रूप में शादी का निमंत्रण भेजते हैं। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।

"APK फाइल" खोलना कितना खतरनाक हो सकता है?

A2: अनजान स्रोत से आई APK फाइल मोबाइल हैक कर सकती है और बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

"साइबर फ्रॉड से बचाव" के लिए क्या सावधानियां रखें?

A3: अज्ञात नंबर से आए लिंक या फाइल डाउनलोड न करें, मोबाइल में एंटीवायरस रखें, और संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर तुरंत बैंक व साइबर सेल से संपर्क करें।