21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जबलपुर में आयोजित होंगे कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति भी लेंगे हिस्सा
21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:Main event to be held in Jabalpur on International Yoga Day on June 21
Loan waived off to the farmers of Datia
Main event to be held in Jabalpur on International Yoga Day on June 21 : जबलपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। हालांकि पीएम नरेन्द्र मोदी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चाएं हैं लेकिन अब तक उनका कार्यक्रम अधिकारिक रुप से तय नहीं है। इधर मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने 21 जून को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जबलपुर दौरे की पुष्टि की है। योग आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा आज जबलपुर पहुंचे जहां वो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

Facebook


