Minister Rakesh Singh In Action : नर्मदा नदी के किनारे अवैध शराब बिक्री पर भड़के PWD मंत्री राकेश सिंह, पुलिस को दिए सख्त निर्देश
नर्मदा नदी के किनारे अवैध शराब बिक्री पर भड़के PWD मंत्री…Minister Rakesh Singh In Action: PWD Minister Rakesh Singh angry over illegal..

Minister Rakesh Singh In Action: Image Source-IBC24
जबलपुर : Minister Rakesh Singh In Action : मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी के किनारे शराब बिक्री और शराबियों की गतिविधियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंत्री सिंह, जो कि नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गौरीघाट पहुंचे थे इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी दी। मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय से दो टूक शब्दों में कहा कि नर्मदा घाट पर शराब की बिक्री को पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि स्थानीय थाना प्रभारी गौरीघाट में शराब के कारोबार को नहीं रोक पाते हैं, तो उनकी थाने में कोई जरूरत नहीं है।
Minister Rakesh Singh In Action : मंत्री ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नर्मदा घाटों पर शराब बिक रही है, तो इसका मतलब यह है कि बाकी स्थानों पर स्थिति कितनी गंभीर होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। मंत्री राकेश सिंह को नर्मदा घाट पर शराब बिक्री और देर रात तक शराब पीने की शिकायतें मिली थीं, जो उनके लिए चिंता का विषय बनीं। इन शिकायतों के बाद उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के किनारे शराब की बिक्री और शराबियों की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
मुख्य बातें
- नर्मदा नदी के किनारे शराब बिक्री पर नाराजगी: मंत्री राकेश सिंह ने इसे बंद करने का निर्देश दिया।
- पुलिस प्रशासन को चेतावनी: यदि कार्रवाई नहीं होती तो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी पर सवाल उठेगा।
- नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों का जायजा: मंत्री सिंह अधिकारियों के साथ नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंत्री राकेश सिंह ने शराब बिक्री पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Rakesh Singh In Action: PWD Minister Rakesh Singh angry over illegal..
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am