MP Electricity Bill Charges Per Unit: गैस के बाद अब बिजली होगी महंगी, पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बढ़ाए सरचार्ज, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना ज्यादा

MP Electricity Bill Charges Per Unit: गैस के बाद अब बिजली होगी महंगी, पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बढ़ाए सरचार्ज, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना ज्यादा

MP Electricity Bill Charges Per Unit: गैस के बाद अब बिजली होगी महंगी, पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बढ़ाए सरचार्ज, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना ज्यादा

MP Electricity Bill Charges Per Unit: गैस के बाद अब बिजली होगी महंगी, पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बढ़ाए सरचार्ज, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना ज्यादा

Modified Date: May 3, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: May 3, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिजली बिल पर 40 पैसे/यूनिट तक बढ़ोतरी
  • FPPA सरचार्ज -0.63% से बढ़ाकर 6% किया गया
  • गैस के बाद अब बिजली महंगी, जनता पर दोहरा असर

जबलपुर: MP Electricity Bill Charges Per Unit महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। दरअसल गैस के दाम बढ़ने के बाद एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मई महीने से नया सरचार्ज लागू होने वाला है, जिसका सीधा असर आम लोगों के बिजली बिल पर पड़ेगा। बता दें​ कि एक महीने के भीतर दूसरी बार जनता को जोर का झटका लगा है।

जनता को महंगाई का झटका

MP Electricity Bill Charges Per Unit मिली जानकारी के अनुसार कोयले और तेल के दाम बढ़ने का हवाला देकर, बिजली बिलों के साथ वसूला जाने वाला सरचार्ज बढ़ा दिया है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने एफ-पी-पी-ए-एस, यानि फ्लूल कॉस्ट एंड पावर पर्चेस सरचार्ज 6 परसेंट बढ़ा दिया है। बीते माह ये सरचार्ज मायनस में दशमलव 0.63 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया गया है।

बढ़ गए बिजली के रेट

बता दें कि बीती 1 अप्रैल को ही एमपी में बिजली के दाम 4.80 प्रतिशत बढाए गए थे जिसके बाद अब फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज भी बढ़ा दिया गया है। सरचार्ज के बढाए जाने से एमपी में बिजली के दाम 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ जाएंगे। बड़ी बात ये है कि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने इस सरचार्ज की वसूली बीती 24 अप्रैल की तारीख से करना तय किया है लिहाजा मई माह में बिजली बिल बढ़ा हुआ आना तय है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"