MP IAS Officers Arrest Warrant: प्रदेश के दो IAS होंगे गिरफ्तार? हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए किन पदों पर तैनात हैं IAS विवेक कुमार पोरवाल और संदीप जीआर
MP IAS Officers Arrest Warrant: प्रदेश के दो IAS होंगे गिरफ्तार? हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए किन पदों पर तैनात हैं IAS विवेक कुमार पोरवाल और संदीप जीआर
MP IAS Officers Arrest Warrant: प्रदेश के दो IAS होंगे गिरफ्तार? हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए किन पदों पर तैनात हैं IAS विवेक कुमार पोरवाल और संदीप जीआर / Image: AI Generated
- IAS विवेक कुमार पोरवाल और IAS संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- दोनों अधिकारियों को 21 सितंबर को अदालत में पेश कराने के निर्देश दिए गए
- अवमानना के मामले में बड़ा एक्शन
जबलपुर: MP IAS Officers Arrest Warrant मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अवमानना के मामले में दो आईएएस अफसरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों ही अफसर बेहद अहम पदों पर पदस्थ हैं। जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच ने अपने आदेश में वारंट की तामीली की जिम्मेदारी देते हुए दोनों अफसरों को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दो IAS अफसरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
MP IAS Officers Arrest Warrant मिली जानकारी के अनुसार मामला सागर कलेक्टर कार्यालय की सेक्शन ऑफिसर शीला सेन के नियमितीकरण जुड़ा है। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 19 मार्च को फैसला लेते हुए 90 दिनों के भीतर शीला सेन के दावे का निराकरण करने का आदेश दिया था। लेकिन तय समय पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, नोटिस जारी होने के बाद ना तो कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया गया और ना ही कोई अधिवक्ता की नियुक्ति की गई।
अवमानना के मामले में बड़ा एक्शन
वहीं, अफसरों के सुस्त रवैय्ये को देखते हुए शीला सेन ने दोबार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने IAS विवेक कुमार पोरवाल और IAS संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट की ओर से भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और सागर एसपी अनुराग सुजानिया को दोनों आईएएस अधिकारी तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और तत्कालीन सागर कलेक्टर संदीप जीआर को 21 सितंबर को अदालत में पेश कराने के निर्देश दिए हैं।
कौन हैं IAS विवेक कुमार पोरवाल?
आईएएस विवेक कुमार पोरवाल मप्र कैडर के 2000 बैच के अधिकारी हैं। 17 जून 2026 से वे भोपाल में खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त हैं। आईएएस पोरवाल का करियर ग्राफ काफी लंबा है। इससे पहले वे प्रधान सचिव, सरकार के सचिव, जिला कलेक्टर, सीईओ, अपर सचिव, एसडीओ और आयुक्त समेत अन्य पदों पर काम कर चुके हैं।
कौन हैं IAS संदीप जीआर?
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस संदीप जीआर मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे 2013 बैच अधिकारी हैं और वर्तमान में इंदौर में श्रम आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले आईएएस संदीप सागर और छतरपुर जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। 13 साल के करियर में उनकी सबसे लंबी पोस्टिंग छतरपुर कलेक्टर के रूप में रही है।
ये भी पढ़ें
- Free Fire Max Codes Today: एक कोड और गेम ओवर? लेटेस्ट कोड्स का ये तड़का विरोधियों को कर देगा चारों खाने चित
- Gold Price Today 15 September 2026: दो दिनों में इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, तीज पर्व पर 1.16 लाख से नीचे आया गोल्ड, आज का भाव जानकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं!
- Dhan Kharid Registration 2026-27 Online: समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किया नया निर्देश

Facebook


