MP Ration Scam: गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे राशन माफिया, दुकानदारों ने किया 2 करोड़ से अधिक का अनाज गायब, अधिकारियों की मिलीभगत का भंडाफोड़

MP Ration Scam: गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे राशन माफिया, दुकानदारों ने किया 2 करोड़ से अधिक का अनाज गायब, अधिकारियों की मिलीभगत का भंडाफोड़

MP Ration Scam: गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे राशन माफिया, दुकानदारों ने किया 2 करोड़ से अधिक का अनाज गायब, अधिकारियों की मिलीभगत का भंडाफोड़

MP Ration Scam/Image Source: IBC24

Modified Date: September 5, 2025 / 04:17 pm IST
Published Date: September 5, 2025 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राशन दुकानों में चोरी का खेल,
  • जबलपुर में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं
  • 11 दुकानों से गायब 700 टन राशन

जबलपुर: Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों के निवालों में भी डाका डाल दिया गया। यहां 11 राशन दुकानों की जांच में 391 क्विंटल गेंहू, 338 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल नमक और 1 क्विंटल शक्कर गायब पाई गई। MP Ration Scam

Read More : छत्तीसगढ़ में बर्खास्त आरक्षक का शर्मनाक कांड, जिम में युवती के साथ करता था ये गंदा काम, दरिंदे के करतूत ने उड़ाए सबके होश

MP Ration Scam:  यह घोटाला करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये का है जिसे राशन दुकानों की पीओएस मशीनों और पोर्टल में छेड़छाड़ कर अंजाम दिया गया। जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ कि दुकानदारों ने हर महीने मिलने वाले राशन के वितरण में हेराफेरी की।

Read More : रायपुर ड्रग्स सिंडिकेट में कैट फाइट! दो हाई प्रोफाइल लड़कियां नव्या और विधि, एक-दूसरे पर फोड़ा ये ठीकरा, आखिर कौन बोल रहा है झूठ?

MP Ration Scam:  नियम के मुताबिक उपभोक्ताओं को बांटने के बाद जो अनाज बचता है उसे अगले माह के लिए स्टॉक में जोड़कर कैरी फॉरवर्ड दिखाना होता है। लेकिन आरोप है कि दुकानदारों ने फर्जी प्रविष्टियां कर अगले माह के शुरुआती स्टॉक को शून्य दर्शाया और बचे हुए राशन को गायब कर दिया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।