MPPSC 2025 Main Exam Update : MPPSC 2025 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! हाई कोर्ट ने हटाई मुख्य परीक्षा पर रोक, एग्जाम का रास्ता साफ

Ads

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है। कोर्ट ने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराने की अनुमति दी, जबकि आरक्षण और मेरिट से जुड़े विवादों पर सुनवाई जारी रहेगी।

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 09:50 PM IST

MPPSC 2025 Main Exam Update / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • MPPSC 2025 मेन्स परीक्षा पर लगी रोक हटी।
  • हाई कोर्ट ने पुराना स्टे ऑर्डर वापस लिया।
  • आरक्षण और मेरिट विवाद पर 17 जुलाई को सुनवाई।

जबलपुर : MPPSC 2025 Main Exam Update मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। जबलपुर हाई कोर्ट ने MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने उम्मीदवारों के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है, जिसके बाद अब परीक्षा के आयोजन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

25 मार्च 2025 का अपना स्टे ऑर्डर हटाया

मिली जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट ने इस मामले में 25 मार्च 2025 को लगाए गए अपने पुराने स्टे ऑर्डर को वापस ले लिया है। हालांकि, मुख्य परीक्षा पर से रोक जरूर हटा दी गई है, लेकिन परीक्षा से जुड़े अन्य विवादित मुद्दों जैसे कि आरक्षण, मेरिट और माइग्रेशन के नियमों पर अदालत में सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

Reservation Merit Migration Dispute HC HC ने 17 जुलाई को तय की अगली सुनवाई

हाई कोर्ट ने इन महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से विचार करने के लिए अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई तय की है। स्टे हटने के बाद अब आयोग परीक्षा की आगामी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा सकेगा। अब सभी पक्षों की नजरें 17 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है।

इन्हें भी पढ़ें :