सवाल आपका है

School Timing Change Latest News: इस जिले के सभी स्कूलों के समय में हुआ बदलाव! अब सुबह से लगेंगी कक्षाएं, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Jabalpur School Timing Change Latest News | Source : IBC24 File Photo

Jabalpur School Timing Change Latest News | Source : IBC24 File Photo

जबलपुर। Jabalpur School Timing Change Latest News: मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने यहां के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें ग्वालियर जबलपुर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के चलते तपन से राहत मिलती दिखाई पड़ रही है। हालही में तेज गर्मी के चलते जबलपुर जिले के स्कूलों के समय में बदलाव भी हुआ है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के लगने का समय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इस बारे में आज शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

read more: Damoh Mission Hospital Case Update: आरोपी डॉक्टर को रिमांड में लेकर प्रयागराज पहुंची दमोह पुलिस, घर से मिले कई दस्तावेज समेत प्रिंटिंग मशीन, एसपी ने दी जानकारी 

ज्ञात हो कि बढ़ते तापमान को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दो दिन पूर्व आदेश जारी कर स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया था। अभिभावकों के लगातार आग्रह पर कलेक्टर द्वारा अब एक बार पुनः स्कूलों के लगने के समय में परिवर्तन किया गया है और विद्यार्थियों के लिये स्कूलों के लगने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।

Exit mobile version