All Schools Closed In Maihar: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कलेक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला, पैरेंट्स से की ये अपील
All Schools Closed In Maihar: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कलेक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला, पैरेंट्स से की ये अपील
All Schools Closed In Maihar: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कलेक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला, पैरेंट्स से की ये अपील /image: AI Generated
- मैहर जिले में भारी बारिश के चलते 21 अगस्त 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित
- नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों की रहेगी छुट्टी
- सरकारी, निजी, केंद्रीय विद्यालय, CBSE, ICSE और जवाहर नवोदय विद्यालय भी आदेश के दायरे में शामिल
मैहर। All Schools Closed In Maihar: इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और कई हिस्सों में बारिश का दौर भी जारी है। जिसका असर पर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कई कांवर यात्रा के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो कही भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में स्कूलों में छुट्टी (MP School Holiday)घोषित कर दी गई है। बता दें कि भारी बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला (Maihar School Closed Today)
All Schools Closed In Maihar मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा (Heavy Rain School Holiday) और नदी-नालों के उफान को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में 21 अगस्त शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत मैहर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 21 अगस्त को अवकाश (Maihar School Holiday) रहेगा।

ये भी पढ़ें
- CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन
- Teacher Slaps Child Death In Visakhapatnam: होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, 6 साल के मासूम की मौत! सामने आया क्लासरूम का CCTV वीडियो, आप भी देखें
- Delhi Police Encounter Today: राजधानी में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने ऐसे किया गेम ओवर

Facebook


