Kailash Vijayvargiya Statement: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्र मामले में नया मोड़, सामने आया चौकाने वाला सच… खुद मंत्री ने बताई पूरी सच्चाई

Kailash Vijayvargiya Statement: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्र मामले में नया मोड़, सामने आया चौकाने वाला सच... खुद मंत्री ने बताई पूरी सच्चाई

Kailash Vijayvargiya Statement: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्र मामले में नया मोड़, सामने आया चौकाने वाला सच… खुद मंत्री ने बताई पूरी सच्चाई

Kailash Vijayvargiya Statement/Photo Credit: X

Modified Date: July 1, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: July 1, 2026 12:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कोई पत्र नहीं लिखा है
  • मंत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी बात सही मंच पर रखेंगे, लेकिन पत्र की चर्चा पर कोई पुष्टि नहीं की
  • इस बयान के बाद कथित पत्र को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है

इंदौर। Kailash Vijayvargiya Statement: मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखे जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इंदौर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने की चर्चाओं के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने IBC24 को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोई पत्र नहीं लिखा है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखने संबंधी सवाल पर विजयवर्गीय ने साफ कहा, “मैंने कोई पत्र नहीं लिखा।” वहीं, इंदौर के विकास को लेकर परेशानी जताने वाले कथित पत्र का ज़िक्र किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं अपनी बात सही प्लेटफॉर्म पर रखूंगा।” जब उनसे पत्र की जानकारी और उसके संबंध में पुष्टि करने को कहा गया तो विजयवर्गीय ने जवाब दिया, “ज़रूरी है क्या कि सब चीजों की जानकारी मिले?” विजयवर्गीय के इस बयान के बाद पत्र को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों को नया मोड़ मिल गया है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.