MP Maihar News: जन्मदिन पार्टी में जानें के लिए निकले थे घर से, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते हो गई इतने लोगों की मौत
MP Maihar News: मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बाइक सवार 19 वर्षीय एक युवक और दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

MP Maihar News/Image Credit: IBC24.In
- मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बहे एक युवक और बच्चे।
- उफनते नाले में बहने से हुई तीनों की मौत।
- SDRF और NDRF की टीम ने तीनों के शव किए बरामद।
MP Maihar News: मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बाइक सवार 19 वर्षीय एक युवक और दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने रविवार को सात वर्षीय विराज कुशवाहा, उसके भाई सार्थक कुशवाहा और उनके मामा अंकुल कुशवाहा के शव बरामद किए।
जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे मृतक
देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि, तीनों शनिवार रात करीब 10 बजे तेंदुहाटी में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जुदा गांव के पास उफनते नाले पर बनी पुलिया पार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि युवक उस रास्ते से परिचित नहीं था और संभवतः रास्ते का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर गया। (MP Maihar News) बहने वालों की पहचान विराज कुशवाहा (7), सार्थक कुशवाहा (5) और उनके मामा अंकुल कुशवाहा (19) के रूप में बताई गई है। दोनों बच्चे अमरपाटन क्षेत्र के भड़री गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अंकुल कुशवाहा खरमसेड़ा का रहने वाला बताया गया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों की तलाश शुरू कराई।
मृतकों के परिजनों ने किया चक्काजाम
MP Maihar News: थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल बाद में नाले के किनारे पुल के पास फंसी हुई मिली। पीड़ितों के परिजनों ने तलाशी अभियान में कथित देरी के विरोध में रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया। इसके कारण करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई और एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस की अपील के बाद परिजनों ने करीब एक घंटे बाद सड़क से नाकाबंदी हटा ली।
पुलिस ने लोगों से की ये अपील
लगातार बारिश के कारण जिले की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। (MP Maihar News) ऐसे में प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि उफनती नदियों, नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। पानी का बहाव सामान्य दिखाई देने पर भी अचानक तेज हो सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ASI Suicide News: ड्यूटी से लौटने के बाद ASI ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिला इस हाल में, देखकर परिजनों के भी उड़े होश
- Kailashanand Giri Maharaj News: 22 घंटे की कठोर साधना में बैठे कैलाशानंद गिरि महाराज, गुरु की भक्ति देखने हरिद्वार में कल उमड़ेगा आस्था का महासैलाब, लाखों लोग होंगे शामिल
- MP Crime News: शादीशुदा साली के साथ था शख्स का चक्कर! साढ़ू बना रोड़ा तो कर दी हत्या, वारदात के इस तरीके से पूरे इलाके में दहशत
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Youth and 2 children die after being swept away in drain
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am