BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ujjain Stampede News: महाकाल की नगरी में बड़ा हादसा! देखते ही देखते मची अफरातफरी, अचानक शुरू हुई धक्का-मुक्की में कई लोग दबे, मचा हड़कंप

Ujjain Stampede News: महाकाल की नगरी में बड़ा हादसा! देखते ही देखते मची अफरातफरी, अचानक शुरू हुई धक्का-मुक्की में कई लोग दबे, मचा हड़कंप

Ujjain Stampede News

Ujjain Stampede News

Dageshwar Dewangan
Published: 17 Aug 2026 | 1:12 pmModified: 17 Aug 2026 | 1:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. नागपंचमी पर भीड़
  2. मंदिर मार्ग पर स्थिति बेकाबू
  3. 7 श्रद्धालु घायल

उज्जैन: Ujjain Stampede News मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नागपंचमी (Nagpanchami) के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नागचंद्रेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और बड़े गणेश मंदिर के समीप अचानक भगदड़ मच गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर मार्ग पर स्थिति बेकाबू हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ जैसी स्थिति में दबने से 7 श्रद्धालु घायल हो गए।

Ujjain Nag Panchami stampede मिली जानकारी के अनुसार, मामला महाकाल थाना क्षेत्र का के बड़े गणपति के पास का है। दरअसल, आज नागपंचमी के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और भीड़ में दबने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। और पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। सभी घायलों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पास के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। त्यौहारों के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अब प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

साल में एक बार खुलता है नागचन्द्रेश्वर मंदिर

आपको बता दें कि नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट शुभ मुहूर्त में खोले गए। पट खुलते ही देशभर से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन शुरू हो गए। यह मंदिर साल में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खुलता है। पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अभिषेक किया। प्राचीन प्रतिमा और शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह, अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक सहित मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

पूजन-अभिषेक संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मध्यरात्रि से ही श्रद्धालु भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। नाग पंचमी के विशेष संयोग को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर विराजित भगवान नागचन्द्रेश्वर की प्रतिमा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद विशेष मानी जाती है।

क्या है मान्यता

मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण इस एक दिन के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। नाग पंचमी को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है। भगवान नागचन्द्रेश्वर के पट 17 अगस्त की रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और श्रद्धालुओं को अगले नाग पंचमी पर्व तक भगवान नागचन्द्रेश्वर के दर्शन का इंतजार करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महाकाल थाना क्षेत्र के बड़े गणपति के पास।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ujjain Nag Panchami Stampede: 7 Devotees Injured Amid Heavy Crowd Near Mahakal Temple

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm