Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते मच गई अफरा-तफरी, 12 से ज्यादा मौतों से मचा हड़कंप

Ads

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी, 12 से ज्यादा मौतों से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 10:46 AM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 10:46 AM IST

Kanker Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • NH-30 पर हादसा
  • 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत
  • चालक फरार

कांकेर: Kanker Road Accident छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। (Kanker Road Accident Today) घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 से ज्यादा मवेशियों की मौत

Kanker Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना चारामा थाने के कानापोड़ के पास NH-30 का है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

चालक की तलाश कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र, कानापोड़ के पास NH-30 पर।

कितने मवेशियों की मौत हुई?

12 से ज्यादा।

हादसा कब हुआ?

देर रात।