Reported By: Prateek Mishra
,Love Jihad News Latest: शुक्र-चंद्रमा के विशेष योग से लड़कियां होती हैं लव जिहाद का शिकार, ज्योतिषाचार्य ने किया रिसर्च / Image: Symbolic
खंडवा: Love Jihad in MP मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर झांसा देकर लव जिहाद में फंसाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच ने सिटी एसपी से मुलाकात की है। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नौंवी की छात्रा की गुमशुदगी के मामले में हिंदू जागरण मंच ने सिटी एसपी अभिनव बारंगे को ज्ञापन सौंपा। मंच के जिला संयोजक माधव झा और अन्य पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि उसे अरबाज नामक शख्स बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामला लव-जिहाद से जुड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि नौंवी की छात्रा 23 जनवरी की सुबह साढ़े 9 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। लड़की सोशल मीडिया का उपयोग करती थी। वह अरबाज नामक शख्स से जुड़ी थी। पदाधिकारियों ने बताया कि आशंका है, कि अरबाज ने बरगलाकर उसका अपहरण किया है। सिटी एसपी ने संगठन के पदाधिकारियों को लड़की को ट्रेस करने का आश्वासन दिया है।
Love Jihad in MP इधर हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि आरोपी अरबाज़ ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की को झांसे में लिया और उसे बहला–फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी ने नाबालिग को लव जिहाद में फंसा लिया है और पिछले दस बारह दिन से उसे लेकर फरार है। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि शहर की एक नाबालिग बच्ची को इंस्टाग्राम के जरिए लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। आरोपी बच्ची को लेकर दस बारह दिन से फरार है। बच्ची नादान और नाबालिग है, उसके परिजन बहुत परेशान है। आज हमने सिटी एसपी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इधर मामले को लेकर सिटी एसपी अभिनव कुमार बारंगे का कहना है, कि नाबालिग को खोजने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
No products found.
Last update on 2026-02-07 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API