मप्र : परिसर हरा-भरा नहीं मिला, तो महाविद्यालय पर लग सकता है जुर्माना

मप्र : परिसर हरा-भरा नहीं मिला, तो महाविद्यालय पर लग सकता है जुर्माना

मप्र : परिसर हरा-भरा नहीं मिला, तो महाविद्यालय पर लग सकता है जुर्माना
Modified Date: February 9, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: February 9, 2026 12:38 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ फरवरी (भाषा) इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आबो-हवा की हिफाजत की पहल के तहत उन महाविद्यालयों पर जुर्माना लगाने को लेकर विचार कर रहा है जहां हरियाली के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय की महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक सचिन शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के उच्च शिक्षा विभाग का हमेशा से इस बात पर जोर रहा है कि महाविद्यालय परिसर हरे-भरे रहें और पौधारोपण के बारे में विभाग की ओर से वक्त-वक्त पर निर्देश भी जारी होते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इन निर्देशों का प्रभावी पालन हो। इसलिए हम महाविद्यालय परिसरों को हरा-भरा नहीं रखे जाने की स्थिति में इन संस्थानों पर जुर्माने के प्रस्ताव के बारे में विचार कर रहे हैं। हम इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि इन परिसरों में हरियाली के अनिवार्य इंतजामों को विश्वविद्यालय से महाविद्यालयों की संबद्धता की शर्तों से जोड़ दिया जाए।’’

शर्मा ने बताया कि इन प्रस्तावों को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने पर इन्हें लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1964 में स्थापित किए गए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पश्चिमी मध्यप्रदेश के करीब 200 महाविद्यालय जुड़े हैं।

भाषा हर्ष खारी

खारी


लेखक के बारे में