Kanpur Child Death News: नवजात को वार्मर में रखकर भूल गया अस्पताल स्टाफ, बुरी तरह जलने से हुई बच्ची की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर
Kanpur Child Death News: उत्तर प्रदेश के कानपूर में अस्पताल के एक स्टाफ की लापरवाही के चलते एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।
Kanpur Child Death News/Image Credit: IBC24.in
- उत्तर प्रदेश के कानपूर में मानवता हुई शर्मसार।
- नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखकर भुला अस्पताल स्टाफ।
- जलने से हुई नवजात बच्ची की मौत।
Kanpur Child Death News: कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपूर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर निकलकर सामने आई है। यहां अस्पताल के एक स्टाफ की लापरवाही के चलते एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का आईसीयू को सील कर दिया है। वहीं (Kanpur Child Death News) अस्पताल के संचालक ने इस घटना को महज हादसा करार दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कानपुर के बिठूर इलाके में स्थित राजा नर्सिंग होम का है। यहां अरुण निषाद नाम के व्यक्ति की नवजात बच्ची की वार्मर मशीन में जलने से मौत हो गई। शालू नाम की महिला ने शाम करीब 4-5 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल की नर्सों ने बच्ची को ठंड से बचाने के (Kanpur Child Death News) लिए उसे आईसीयू की वार्मर मशीन पर रखा था। अस्पताल का स्टाफ मशीन को चलाकर उसकी देखरेख करना भूल गया और इस कारण से मशीन का तापमान बढ़ गया। इस तकनीकी और मानवीय लापरवाही के कारण मासूम का शरीर काला पड़ गया और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
परिजनों के हंगामे के बाद डॉक्टर और स्टाफ फरार
बच्ची के जन्म के बाद पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल था, लेकिन असपताल स्टाफ की इस लापरवाही ने ख़ुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। जब परिजनों ने बच्ची को देखने की जिद की, तो नर्सों ने उन्हें टाल दिया। शक होने पर परिजन जबरन आईसीयू में घुसे तो देखा कि मासूम का सिर और हाथ बुरी तरह जल चुके थे। (Kanpur Child Death News) इस घटना के बाद अस्पताल में भारी हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर विवेक मिश्रा और पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सील किया अस्पताल का आईसीयू
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थित को संभाला। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अस्पताल के आईसीयू को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के (Kanpur Child Death News) आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मासूम के परिजनों की मांग है कि इस आपराधिक लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस रद्द हो।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bilaspur Hookah Bar Raid News: छत्तीसगढ़ में खुलेआम चल रहा था हुक्काबार! रात के अंधेरे में…. पुलिस की रेड से निकला चौंकाने वाला सामान, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार
- Post Office SCSS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने 17,000 रुपये की गारंटीड इनकम, जानिए कैसे मिलेगा योजना का फायदा?
- CM Yogi Video: अपने गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां और परिवार वालों से की मुलाकत, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

Facebook


