T20 World Cup 2026: भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखीं ये 3 शर्तें, बैठक में ICC के सामने रखी डिमांड, अब पाकिस्तान को भारी नुकसान का डर
T20 World Cup 2026: भारत से मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखीं ये 3 शर्तें, बैठक में ICC के सामने रखी डिमांड, अब पाकिस्तान को भारी नुकसान का डर
T20 World Cup Pakistan Conditions/Image Source: ICC
- भारत-पाक मैच पर फिर संकट
- बांग्लादेश से शुरू हुआ विवाद
- ICC-पाकिस्तान आमने-सामने
T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया और मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया।
ICC की सख्ती के आगे झुका पाकिस्तान (India Pakistan Cricket Dispute)
T20 World Cup 2026: इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया, जिससे टी20 वर्ल्ड कप का विवाद और गहरा गया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्रस्तावित है। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के लिए अपनी टीम को खेलने की अनुमति नहीं दी है। इसके चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सख्त चेतावनी दी थी।
PCB ने ICC के सामने रखी डिमांड (Pakistan Cricket Board conditions)
आईसीसी ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट में चयनात्मक भागीदारी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार अपने सभी मुकाबले खेलने होंगे। यदि कोई टीम पीछे हटती है तो उसे भारी आर्थिक नुकसान और संभावित प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी की सख्ती के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बैकफुट पर आया। विवाद सुलझाने के लिए रविवार देर रात लाहौर में ICC और PCB अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘बुलबुल’ भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद जल्द ही कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
इस बीच क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं
- पहली शर्त: पीसीबी ने आईसीसी के रेवेन्यू मॉडल में अपने हिस्से को बढ़ाने की मांग की है। हालांकि आईसीसी का राजस्व वितरण पहले से तय नियमों के तहत होता है, इसलिए इस मांग पर तुरंत सहमति बनना मुश्किल माना जा रहा है।
- दूसरी शर्त: पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग रखी है। लेकिन यह विषय आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इसमें दोनों देशों की सरकारों की सहमति जरूरी होती है, जिससे इस शर्त को मानना लगभग असंभव माना जा रहा है।
- तीसरी शर्त: पीसीबी ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच अनिवार्य हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की है। हालांकि मौजूदा नियमों के तहत हैंडशेक अनिवार्य नहीं है और यह टीमों की आपसी सहमति पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें
- आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, पैसा और प्यार… जीवन में सबसे बड़ा बदलाव, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
- सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
- स्कूली छात्रा से थार में की दरिंदगी… फिर रेप वीडियो बनाकर करने लगा ये काम, हैवानियत के पीछे पूरा गैंग था एक्टिव

Facebook


