मप्र: अनूपपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोगों की मौत

मप्र: अनूपपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोगों की मौत

मप्र: अनूपपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोगों की मौत
Modified Date: April 19, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: April 19, 2026 9:15 pm IST

अनूपपुर, 19 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना अनूपपुर के करनपठार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हुई, जब करंजिया डिंडोरी से गिट्टी लाने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

करनपठार थाना प्रभारी बीरेंद्र वरकड़े ने बताया कि इस दुर्घटना में इंजन के नीचे दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया सभी लोग डिंडोरी के करंजिया से गिट्टी लाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर शवों को बाहर निकाला।

वरकड़े ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकुश उइके (24), ब्रजेश पेंदो (18), रवींद्र कुमार गोयल और 15 वर्षीय प्रकाश मार्को के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी लोग डिंडोरी जिले के भीमकुंडी गांव के निवासी थे और आपस में अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में