मप्र : अनूपपुर जिले में चार मंजिला इमारत ढही, छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मप्र : अनूपपुर जिले में चार मंजिला इमारत ढही, छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
अनूपपुर, चार अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में शनिवार शाम एक पुराने लॉज की चार मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कम से कम छह लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉज के पास स्थित एक प्लॉट पर निर्माण कार्य भी चल रहा था।
फिलहाल, घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप

Facebook


