मध्यप्रदेश: बालाघाट में मां-बेटा नदी में बहे, तलाश जारी
मध्यप्रदेश: बालाघाट में मां-बेटा नदी में बहे, तलाश जारी
बालाघाट, 12 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नदी पार करते समय 50 वर्षीय एक महिला और उसका बेटा पानी में बह गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लांजी तहसील में छोटी बाग नदी में लापता हुए मां बेटे की तलाश जारी है।
लांजी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) ने बताया कि बहेला थानाक्षेत्र के अमेदा गांव निवासी कमलाबाई मरकाम बेटे गज्जू के साथ महाराष्ट्र के चिंगलूटोला गांव में अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अमेदा गांव और महाराष्ट्र के चिंगलूटोला गांव के बीच नदी के रास्ते मुश्किल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी हैं।
अधिकारी ने बताया कि नदी पर एक पुराना पुल है, जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग करते हैं।
पुलिस के अनुसार, महिला और उसके बेटे ने नदी पार करने की कोशिश की लेकिन अचानक नदी में बहाव तेज होने से दोनों पानी में बह गए।
पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम लापता मां-बेटे की तलाश कर रही है।
भाषा सं दिमो जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: मध्यप्रदेश: बालाघाट में मां-बेटा नदी में बहे, तलाश जारी
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm