मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नये मामले सामने आये

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नये मामले सामने आये

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 19, 2021 11:23 pm IST

भोपाल, 19 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,081 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,515 है। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के केवल 95 उपचाराधीन मामले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,081 संक्रमितों में से अब तक 7,81,471 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 4,27,870 खुराक दी गई। इसके साथ प्रदेश में अब तक कुल 3,95,80,879 खुराक दी जा चुकी है।

भाषा दिमो अमित

अमित


लेखक के बारे में