मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आये

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आये

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 12, 2021 9:37 pm IST

भोपाल, 12 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,998 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है और प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में केवल 131 कोरोना के उाचाराधीन मरीज हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,998 संक्रमितों में से अब तक 7,81,353 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को 5,18,437 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये और इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,66,86,401 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा रावत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में