मप्र: 12वीं में फेल होने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी

मप्र: 12वीं में फेल होने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी

मप्र: 12वीं में फेल होने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी
Modified Date: April 16, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: April 16, 2026 2:27 pm IST

छतरपुर, 16 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कथित तौर पर फेल होने के बाद 17 वर्षीय एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद इस तरह की यह दूसरी घटना है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अमित मेश्राम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ताजा घटना नौगोंग थानाक्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि छात्रा शिवानी अहिरवार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान ले ली।

मेश्राम ने बताया, “प्रथम दृष्टया परीक्षा में फेल होने के कारण मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

इससे पहले 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर बुधवार को मुरैना के एक छात्र ने खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में