मप्र : टैक्सी चालक ने पुलिस पर पिटाई और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जान दी, उप निरीक्षक निलंबित

मप्र : टैक्सी चालक ने पुलिस पर पिटाई और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जान दी, उप निरीक्षक निलंबित

मप्र : टैक्सी चालक ने पुलिस पर पिटाई और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जान दी, उप निरीक्षक निलंबित
Modified Date: April 8, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: April 8, 2026 1:20 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ अप्रैल (भाषा) इंदौर में 25 वर्षीय टैक्सी चालक ने पुलिस पर पिटाई और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद जान दे दी और आत्महत्या से पहले उसके द्वारा बनाया गया वीडियो प्रसारित होने के बाद एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक अभिषेक पाटिल (25) ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पाटिल ने आत्महत्या से पहले एक भावुक वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में उसने कहा कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात उसकी टैक्सी से मामूली टक्कर लगने पर दूसरी कार को खरोंच भर आई थी, लेकिन पुलिस ने कथित भ्रष्टाचार के कारण दूसरी गाड़ी के चालक का पक्ष लिया और उसके साथ मारपीट की।

पाटिल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी टैक्सी जब्त कर ली और उसे धमकाते हुए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने टैक्सी चालक के वीडियो का संज्ञान लेते हुए घटना के दौरान मौके पर मौजूद उप निरीक्षक मनोहर पाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को सौंपी गई है और उनसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।’’

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम उठाए जाएंगे।

भाषा हर्ष

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में